Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player

कार्यक्रम प्रबंधन

प्रोग्राम प्रबंधन सेवाएं, विभिन्न परियोजनाओं पर निर्माण प्रक्रिया(पूर्व योजना से लेकर क्रियान्वयन तक) के विभिन्न तत्वों को, प्रत्येक परियोजना पर लगातार प्रबंधन कार्य प्रदान करने के उद्देश्य से एकीकृत करने के लिये उपयोग में लायी जाती हैं। हम परियोजनाओं के लिये, विभिन्न एवं चुनौतीपूर्ण स्थानों पर, प्रबंधन तंत्रों का, एकल बिंदु एकीकरण (वन प्वाइंट इंटिग्रेशन) प्रदान करते हैं। इन सेवाओं में शामिल है विश्लेषण, प्रबंधन तंत्र और नियंत्रणों का विकास एवं क्रियान्वयन जो कि हमारे ग्राहकों के लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक हैं।

ग्राहक के प्रतिनिधि के रुप में, हम वो सेवाएं प्रदान करते हैं जो कि लम्बी अवधि के पूंजी निवेश योजना के निर्माण घटकों के समन्वय एवं संरेखण करने हेतू डिजाइन की गयी हैं। यह विश्लेषणात्मक उपकरण विकल्पों का मूल्यांकन करने एवं विकास कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का प्रबंधन करने के लिये प्रयोग में लाये जाते हैं। हमारी सेवाएं निर्माण के मुद्दों पर केन्द्रित एक वस्तुनिष्ठ यथार्थ परिप्रेक्ष्य प्रदान करती है। हम निर्णय लेने की प्रकिया को बढ़ाने और पूंजी निवेश योजना में निर्माण के विभिन्न तत्वों के एकीकरण की सुविधा प्रदान करती है।